Advt

Friday 16 January 2015

यही पुण्य कर्म आपकी परेशानियां दूर करने में सहायक होंगे। बहुत आसान हैं ये 9 छोटे और अचूक उपाय, जो कर सकते हैं, आपकी हर परेशानी दूर.....तंत्र शास्त्र व ज्योतिष के अंतर्गत ऐसे कई छोटे-छोटे उपाय हैं, जिन्हें करने से थोड़े ही समय में व्यक्ति की हर परेशानी दूर हो सकती है। मगर बहुत कम लोग इन छोटे-छोटे उपायों के बारे में जानते हैं।..


यही पुण्य कर्म आपकी परेशानियां दूर करने में सहायक होंगे।
बहुत आसान हैं ये 9 छोटे और अचूक उपाय, जो कर सकते हैं,
आपकी हर परेशानी दूर.
तंत्र शास्त्र व ज्योतिष के अंतर्गत ऐसे कई छोटे-छोटे उपाय हैं, जिन्हें करने से थोड़े ही समय में व्यक्ति की हर परेशानी दूर हो सकती है। मगर बहुत कम लोग इन छोटे-छोटे उपायों के बारे में जानते हैं।
जो लोग जानते हैं वे ये उपाय करते नहीं और अपनी किस्मत को ही दोष देते रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें सच्चे मन से करने पर आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1- प्रतिदिन शाम के समय तुलसी के पौधे पर गाय के घी का दीपक लगाएं और उनके जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने का निवेदन करें। ऐसा करने से आपकी समस्याएं तो दूर होंगी ही साथ ही परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
2- अपने घर के आस-पास कोई ऐसा तालाब, झील या नदी का चयन करें जहां बहुत सी मछलियां हों। यहां रोज जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से यह उपाय करने से धन संबंधी समस्या जल्दी ही दूर हो सकती है।
3- भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार गाय में सभी देवताओं का निवास माना गया है। अगर प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी समस्याएं दूर हो सकती है।
4- घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोज फूलों से सजाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे ही हो। सच्चे मन से देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व साधक की हर परेशानी दूर सकते हैं।
5- घर को साफ-स्वच्छ रखें। प्रतिदिन सुबह झाड़ू-पोछा करें। शाम के समय घर में झाड़ू-पोछा न करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और साधक को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
6- रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरें। धर्म ग्रंथों के अनुसार हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती व मूल भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से आपकी परेशानियों का अंत हो सकता है।
7- रोज जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों का चरण स्पर्श करें और आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे।
8- प्रतिदिन सुबह पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
9- अगर आप चाहते हैं कि आपकी हर परेशानी दूर हो जाए तो रोज चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी परेशानियां दूर करने में सहायक होंगे।

No comments:

Post a Comment