Advt

Friday 25 April 2014

ज्योतिषीय उपचार दैनिक जीवन में ज्योतिषीय उपचार:..लाल किताब के उपपाय। …… पं म डी वशिष्ट। ……


ज्योतिषीय उपचार
दैनिक जीवन में ज्योतिषीय उपचार:..लाल किताब के उपपाय। …… पं म डी वशिष्ट। …… 

♦ सूर्य : करें काली गाय की सेवा किसी जातक की कुंडली में सूर्य खराब परिणाम दे रहा हो तो लाल किताब के अनुसार उस जातक के मुंह से बोलते समय थूक उछलता रहता है। शरीर के कुछ अंग आंशिक या पूर्ण रूप से नकारा होने लगते हैं।
• ऎसे जातकों को सुबह उठकर सूर्य देवता को अध्र्य देना चाहिए और
• लाल मुंह के बंदर की सेवा करनी चाहिए।
• आठवें का सूर्य होने पर सफेद गाय के बजाय लाल या काली गाय की सेवा करने के लिए कहा जाता है।

♦ चंद्र : बुजुर्गो का लें आशीर्वाद माता की सेवा करने से चंद्रमा के शुभ फल मिलने शुरू होते हैं।
• घर के बुजुगों, साधु और ब्राह्मणों के पांव छूकर आशीर्वाद लेने से चंद्रमा के खराब प्रभावों को भी दूर किया जा सकता है।
• रात में सिराहने के नीचे पानी रखकर सुबह उसे पौधों में डालने से चंद्रमा का असर दुरूस्त होता है।
• घर का उत्तरी पश्चिमी कोना चंद्रमा का स्थान होता है।
• यहां पौधे लगाए जाएं और सुबह-शाम पानी दिया जाए तो चंद्रमा का प्रभाव उत्तम बना रहता है।

♦ मंगल : भाइयों की करें सहायता आंख में किसी भी तरह की खराबी हो या फिर लंबे समय से संतान उत्पत्ति में बाधा आ रही हो तो इसे मंगल के खराब प्रभाव के तौर पर देखा जाता है।
• भाइयों की सहायता और ताऊ और ताई की सेवा करे तो मंगल का अच्छा प्रभाव मिलता है।
• लाल रंग का रूमाल पास में रखने से मंगल का खराब प्रभाव खत्म होता है।
• महिलाओं में मंगल का असर बढ़ाने के लिए तो उन्हें लाल चूडियां, लाल सिंदूर, लाल साड़ी, लाल बिंदी लगाने के लिए कहा जाता है। इन्हें सुहाग से भी जोड़ा गया है।

♦ बुध : घर में जमे कचरे को हटाएं गंध का पता न लगे और सामने के दांत गिरने लगे तो समझ लीजिए कि बुध का खराब प्रभाव आ रहा है।
• ऎसे में फिटकरी से दांत साफ करने से बुध का खराब प्रभाव कम होता है।
• बुध खराब होने से व्यापारियों का दिया या लिया धन अटकने लगता है।
• गायों को नियमित रूप से पालक खिलाने से रूका हुआ धन फिर से मिलने लगता है।
• छत पर जमा कचरा भी ऋण को बढ़ाता है। इसे हटाने से ऋण कम और व्यापार सुचारू चलता है।

♦ गुरू : ईष्ट देव को पूजें रमते साधु को पीले वस्त्र दान करने और भोजन कराने से गुरू के अच्छे परिणाम हासिल होते हैं।
• जिन जातकों की गुरू की दशा चल रही हो, अगर वे नियमित रूप से अपने ईष्ट के मंदिर जाएं और पीपल में जल सींचें तो गुरू की दशा में अच्छे लाभ हासिल कर सकते हैं।
• इसी दशा में स्कूल, धर्म स्थान में नियमित दान करना भी भाग्य को बढ़ाता है।

♦ शुक्र : गाय को दें गुड़ चमड़ी के रोग और अंगूठे पर चोट से शुक्र के खराब प्रभाव का पता चलता है|
• अगर प्रतिदिन रात के समय अपने हिस्से की एक रोटी गाय को दें तो शुक्र का प्रभाव यानी समृद्धि तेजी से बढ़ती है।
• शुक्र का खराब प्रभाव हो तो रात के समय बैठी गाय को गुड़ देना लाभदायक होता है।
• सुहागिनों के समय-समय पर सुहाग की वस्तुएं देने से शुक्र के प्रभाव बढ़ता है।

No comments:

Post a Comment